फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीजीएन पीजी कॉलेज को मिली अभ्युदय कोचिंग की सौगात

Fri, 30 Jan 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के सीजीएनपीजी कॉलेज में अभ्युदय कोचिंग के उद्घाटन के मौके पर मौजूद शिक्षक और विद्यार्थी। स
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। जिला समाज कल्याण विभाग ने नगर के सीजीएन पीजी काॅलेज को निशुल्क अभ्युदय कोचिंग की सौगात दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉलेज के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि और जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कोचिंग का उद्घाटन किया। प्राचार्य पंकज सिंह ने बताया कि यह निशुल्क कोचिंग हर उस युवा के लिए उम्मीद की किरण है जो उच्च शिक्षा के अवसर तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक अमन गिरि ने कहा कि कोचिंग संचालन में जो सुविधाएं प्रदान कराई जानी हैं, यदि उसमें किसी भी प्रकार का व्यवधान हो तो विद्यार्थी प्राचार्य जी के माध्यम से हमें अवगत कराएं। उनकी समस्या का तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, बाबूराम सागर, केके शुक्ला और डाॅ. योगेश कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें