फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में ईद का जश्न: सजदे में झुके सिर... लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद, बांटी खुशियां

Mon, 31 Mar 2025 04:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

शहर के ईदगाह में शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इजहार अहमद बरकती ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद एक साथ हजारों हाथ दुआओं के लिए उठे। लोगों ने खुशहाली और अमन की दुआ की। 
विज्ञापन
शहर के ईदगाह में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत शहर समेत जिलेभर में सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी। इसके बाद सेवईयां और अन्य पकवानों से मेहमानों का स्वागत किया। पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भ्रमणशील रहे।

विज्ञापन


शहर में ईदगाह और जमा मस्जिद में समेत अन्य मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज निर्धारित समय पर पढ़ाई गई। ईदगाह में शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इजहार अहमद बरकती ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद एक साथ हजारों हाथ दुआओं के लिए उठे। मुल्क की तरक्की और अमन व चैन की दुआ की गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। 

एसपी अविनाश पांडे ने फोर्स के साथ शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के बाद ईदगाह के बाहर एसपी ने उलेमाओं, संभ्रांत लोगों और बच्चों को ईद की मुबारकबाद दी। एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी शहर में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रहे। ईदगाह और जामा मस्जिद के बाहर लगे मेले में बच्चों ने जमकर खरीदारी भी की।
विज्ञापन


हर्षोल्लास से मनाई ईद, एक-दूसरे को दी बधाई
कलीनगर में ईदगाह में निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा माधोटांडा में स्थित नूरी मस्जिद, मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद में भी सुबह निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सुरक्षा के लिहाज से मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही।

पूरनपुर के ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद सलीम ने नमाज पढ़ाई। नमाज से पहले मौलाना आमिर रजा ने तकरीर करते हुए कहा कि ईद की खुशियों में उन लोगों को भी शामिल करें जो लोग गरीबी के चलते ईद की खुशियां मनाने में मजबूर हैं। शेरपुरकलां में ईदगाह में ईदुल फितर की नमाज जामा मस्जिद के पेश ए इमाम मुफ्ती सैय्यद अब्दुल वाहिद अली ने पढ़ाई। ईदगाह में नगर पालिका की ओर से ईद मिलन शिविर लगाया गया।

बीसलपुर में भी ईद की धूम 
बीसलपुर नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ईदगाह और चिह्नित मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। लोगों ने एक-दूसरे के घरों पर जाकर गले मिलकर मुबारकबाद दी। घरों में पहुंचे लोगों को मिष्ठान और सिवइयां खिलाई गई। नगर के दोनों ईदगाहों के परिसरों में मेले भी लगे। नगर के अलावा रसायाखानपुर, दौलतपुर हीरा, रोहनिया, कर्मापुर, चठिया सेवाराम, दियोरिया, गांझाड़ी, अमरा करोड़, सुजनी, परसंडी, टिकरी, ईंटारोडा, कनगवां आदि गांवों में भी यह पर्व पूरी अकीदत के साथ मनाया गया।

चुर्रासकतपुर कस्बे के अलावा मीरपुर वाहनपुर, महादेवा, मुसेली, रिछोला सबल, अभयपुर चैना, चंदपुरा, सायर आदि गांवों में यह पर्व मनाया गया। चौकी पुलिस पूरे समय गश्त करती रही।
विज्ञापन

अमरिया में ईद का जश्न 
अमरिया के ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज जामा मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल माजिद, सिटी मस्जिद में मौलाना तारिक रजा मिस्बाही, छोटी मस्जिद में मौलाना नदीम मलिक, हाजीपुरा मस्जिद में हाजी अब्दुल कदीर, कलंदर वाली मस्जिद में मोहम्मद उवैस ने अदा कराई। कस्बे के अलावा तिरकुनियां नसीर, हर्रायपुर, तुमड़िया, कैंचू टांडा, उदयपुर बक्शपुर, बरादुनवा, मझलिया आदि में भी ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी।

ये भी पढ़ें- UP: तीन तलाक, हलाला और श्रद्धा जैसे हत्याकांड पर अंकुश लगाएगा यूसीसी, बरेली में बोले उत्तराखंड के सीएम

मझोला में टनकपुर हाईवे पर स्थित ईदगाह में नगर की शाही जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद रिजवान ने सुबह 9:30 बजे ईद की नमाज अदा कराई। अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। टनकपुर हाईवे पर प्रशासन ने न्यूरिया अड्डे से भुजिया मजार तक दोनों ओर से वाहनों का आवागमन बंद रखा। उधर, मझोला ईदगाह में मस्जिद के इमाम कारी तौफीक रजा ने ईद की नमाज अदा कराई।

बरखेड़ा कस्बे के अलावा क्षेत्र के गांव अधकटा, पौटा, खमरिया विक्रमपुर, पंडरी, नरायनठेर, खजुरिया पचपेड़ा, गाजीपुर मुगल सहित कई गांवों में ईदगाहों में नवाज अदा की गई। कई जगह आपसी भाईचारा दिखाते हुए हिंदू समाज सेवियों ने ईदगाह के निकट प्याऊ, शर्बत पिलाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें