फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74वें स्वतंत्रता दिवस पर गूंजे राष्ट्रभक्ति के गीत, कोरोना भी कम नहीं कर पाया जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण के बीच शनिवार को 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गीत जनपद भर में गूंजते रहे। स्वतंत्रता दिवस शहर और ग्रामीण इलाकों में सादगी और उल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी, अर्द्धसरकारी, गैरसरकारी संस्थानों समेत शिक्षण संस्थाओं पर तिरंगा शान से फहराया गया। शहीदों के स्मारकों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ग्रामीण अंचलों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। एडीएम वित्त अतुल कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ ड्रमंड इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया। यहां एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र, कोषाधिकारी रेनू बौद्ध, उपनिदेशक कृषि यशराज सिंह आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन में एसपी जयप्रकाश ने तिरंगा फहराया। सीओ बीसलपुर को कुंभ सेवा पदक, उपनिरीक्षक अजय सिंह चौहान को पुलिस महानिदेशक के उत्कृष्ट सेवा पदक और उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विकास भवन में सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फल बांटे। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह ने शहीद दामोदार पार्क पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अन्य सरकारी कार्यालयों में भी विभागाध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया।
स्कूल-कॉलेजों में भी फहराया तिरंगा
चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति उपाध्यक्ष और प्रधानाचार्य चंद्रभान सिंह ने ध्वजारोहण किया। उनके अलावा एसएन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. जावेद असलम, संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश दीक्षित, लार्ड कृष्णा स्कूल में प्रधानाचार्य सनी दीक्षित, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनीता देवी और चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज में अध्यक्ष जगवीर सिंह, हाफिज रहमत खां लॉ कॉलेज में पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने ध्वजारोहण किया। बृजवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेंट अली पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, जीजीआईसी न्यूरिया, लालबहादुर शास्त्री शिक्षा निकेतन राजीव कॉलोनी, ज्ञान प्रशांत मेमोरियल बालिक इंटर कॉलेज, हैप्पी चिल्ड्रंस एकेडमी, राम इंटर कॉलेज, अंगूरी देवी में भी स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

पीटीआर मुख्यालय समेत सभी रेंज कार्यालयों पर लहराया तिरंगा
टाइगर रिजर्व के एफडी कार्यालय पर फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजामोहन, डीडी कार्यालय पर डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल और सामाजिक वानिकी कार्यालय पर डीएफओ संजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया। सभी आठ वन रेंजों पर भी रेंजरों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मुख्यालय पर विश्व बाघ दिवस पर हुई निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को एफडी और डीडी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
ग्रामीण अंचलों में भी दिखा खूब जोश
पीलीभीत। तहसील क्षेत्रों समेत ग्रामीण अंचलों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। कोविड-19 को लेकर जारी किए निर्देशों का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया गया, लोगों ने बढ़ चढ़कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
पूरनपुर में तहसीलदार विजय त्रिवेदी ने तहसील मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया। कोतवाली में सीओ योगेंद्र कुमार, सीएचसी में अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार, नगरपालिका में चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, सहकारी गन्ना समिति में समिति सचिव टीएन त्रिपाठी, एससीडीआई संजय श्रीवास्तव ने झंडा फहराया। सेंट जोसेफ स्कूल में प्रधानाचार्य सिस्टर अंजलि, पंडित राजेंद्र प्रसाद फार्मेसी कॉलेज में प्रबंधक अमित मिश्र, एपी इंटर कॉलेज में अध्यक्ष राजेंद्र आर्य, गुरुनानक इंटर कॉलेज में अध्यक्ष जसविंदर सिंह, लक्ष्य एकेडमी ऑफ हायर स्टडीज में अध्यक्ष रवि गुप्ता, स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय में प्रबंधक गुरभाग सिंह, वरडेंट पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मोहम्मद असद हुसैन, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में अध्यक्ष महेंद्र प्रकाश गुप्ता, अलरजा इस्लामिक स्कूल में प्रधानाचार्य शरीफ सिद्दीकी और इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी की ओर से अध्यक्ष मोनिका गुप्ता ने शहीदों को नमन किया।
विधायक बाबूराम पासवान ने कामदार मजदूर कल्याण एसोसिएशन कार्यालय, बैंक ऑफ इंडिया की शाखा सहित कई स्थानों पर झंडा फहराया। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन कार्यालय में अध्यक्ष विपिन सक्सेना, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय में नगराध्यक्ष हाजी लाडले ने झंडा फहराया। गांव फत्तेपुर के स्कूल में प्रधान संघ अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, पूर्व विधायक पीतमराम ने नगर स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण किया। नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, नगरपालिका सदस्य शैलेंद्र गुप्ता, तौफीक अहमद कादरी आदि ने गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए।
बीसलपुर। मुंसिफ कोर्ट, तहसील, कोतवाली, सीएचसी, चीनी मिल, नगरपालिका, ब्लॉक कार्यालय, पशु अस्पताल, उपनिबंधक कार्यालय, डायट, एबीएसए आफिस, गन्ना समिति, गन्ना परिषद, राजकीय महाविद्यालय, आदेश डिग्री कॉलेज, शफी डिग्री कॉलेज, सूरजभान डिग्री कॉलेज, बाला देवी रोशनलाल डिग्री कॉलेज, कैम स्कालर्स स्कूल, निशा गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केकेएसव विद्यालय, कुंवर झनकार सिंह इंटर कॉलेज, आरबीएल पब्लिक स्कूल, रामदुलारी इंटर कॉलेज, क्रांतिकारी विचार मंच कार्यालय, कटरा बाजार, रेंज कार्यालय, चुटकुना समिति, अमृता समिति, बिलसंडा समिति, जोगीठेर समिति, चुर्रा समिति, परेवा समिति, नांद समिति, खांडेपुर समिति, नवदिया रोहनिया समिति, आयुर्वेदिक अस्पताल, पशु अस्पताल परेवा, पशु सेवा केंस्त्रत्त्द्र चुर्रासकतपुर, पशु सेवा केंद्र रसायाखानपुर, आयुर्वेदिक अस्पताल मोहम्मदपुर आदि स्थानों पर ध्वजारोहण हुआ।
चुर्रासकतपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, प्राथमिक विद्यालय यूपी ग्रामीण बैंक आदि स्थानों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।
अमरैयाकलां। गांव खाता के प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका विजयलक्ष्मी, अमरैयाकलां के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूल में इंचार्ज शिक्षक अवधेश कुमार, रघुनाथपुर के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूल में प्रधान हरेंद्र सिंह ने झंडा फहराया।
अमरिया। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। तहसील कार्यालय में एसडीएम सौरभ दुबे, थाने में एसओ उदयवीर सिंह, पंचायत घर पर प्रधान शीबा खान, सीएचसी पर एमओआईसी डॉ. लोकेश गंगवार, ब्लाक कार्यालय में ब्लाक प्रमुख श्याम सिंह ने झंडा फहराया। स्कूल कॉलेजों में भी ध्वजारोहण किया गया।
बिलसंडा। ब्लॉक परिसर में ब्लाक प्रमुख सविता चौहान, थाने में इंस्पेक्टर बिरजा राम, हैपी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विक्रम जायसवाल, करेली चौकी पर एसआई धीर सिंह, सुखदेवी मैमोरियल इंटर कॉलेज आजमपुर बरखेड़ा में प्रबंधक अजय कुमार ने ध्वजारोहण किया।
बरखेड़ा। स्वतंत्रता दिवस पर विद्युत उपकेंद्र पर जेई साबिर खान, सीएचसी पर डॉ. एसके सिंह, थाने पर इंस्पेक्टर कमल सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर इदरीश बेगम, जीजीआईसी में प्रियंका सिंह, ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी देवी ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
न्यूरिया। नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ विजय सक्सेना, महोफ रेंज कार्यालय पर रेंज अधिकारी एजे खान, सीएचसी पर प्रभारी डॉ. एएच अंसारी, थाने पर इंस्पेक्टर खेम सिंह, कौशल्या देवी विद्या मंदिर पर प्रबंधक डॉ. करंद सिंह ने झंडा फहराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. रफीक सिद्दीकी, रविबुद्ध अंबेडकर स्मारक पर अध्यक्ष पीके गौतम ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को किया सम्मानित
पूरनपुर। तहसीलदार विजय त्रिवेदी ने शारदा पार के गांव अशोकनगर में पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रनवीर सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यहां सीओ चकबंदी प्रमोद सिंघल, एसओ हजारा रामसेवक आदि मौजूद रहे। संवाद
विवाद के चलते नहीं हुआ ध्वजारोहण
पूरनपुर। गांव कढेरचौरा के प्रधान लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने बताया कि गांव में गांधी आश्रम के लिए सालों पहले जमीन छोड़ी गई थी। जमीन पर वर्ष 1952 से राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण होता था। प्रधान का आरोप है कि जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत कई बार अफसरों से की गई। ध्वजारोहण को लेकर शनिवार को दोनों ओर से तमाम लोग एकत्र हुए। दोनों पक्षों में विरोध को लेकर ध्वजारोण नहीं हो सका। प्रधान ने इसकी शिकायत एसडीएम और अन्य अफसरों से की। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जमीन को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है। इसके चलते ध्वजारोहण नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें