समाजवादी पार्टी ने डॉ. राममनोहर
लोहिया की 105वीं जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर
पुष्प चढ़ाकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जिला कार्यालय पर
हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि डॉॅ. लोहिया ने
समाजवाद को नया आयाम दिया। उनकी विचाराधार और नीतियों पर चलकर ही समाज का
उद्धार संभव है। लोहिया की जयंती के साथ ही शहीद दिवस पर शहीद भगत सिंह,
राजगुरु और सुखदेव को याद कर श्रद्धाजंलि दी गई।
इस मौके पर नरेंद्र
मिश्रा, इम्त्यिाज अल्वी, संतोष वाल्मीकि, अमित मिश्रा, वीरेंद्र पाल
शर्मा, शरफुद्दीन, प्रशांत शर्मा, सुखलाल गंगवार, चंचल लोधी, हरिओम यादव,
अफजाल अहमद, वली अहमद, अमन रावत, लालू यादव, जमील अहमद, महेश आजाद, मोहम्मद
रजा, सिराज अहमद सहित तमाम लोेग मौजूद थे।