पीलीभीत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने देश-दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। इन दोनों महापुरुषों के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं और राजनीतिक दलों के दफ्तरों में ध्वजारोहण कर श्रद्धांजलि दी गई। कलक्ट्रेट परिसर में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण के बाद डीएम पुलकित खरे ने नवगृह वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए नवनिर्मित स्वच्छता वाटिका का शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम ने कोरोना वारियर्स के रूप में मुनेंद्र पाल, रामकिशोर, विजय पाल सिंह, अनुज चौधरी, रविंद्र गंगवार, लोकेश गंगवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और ट्राई साइकिल बांटी गई। गांधी सभागार में हुई विचार गोष्ठी में डीएम ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाज के हर वर्ग को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। यहां एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप, अतुल कुमार आदि रहे।
शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प
शहर को स्वच्छ बनाने और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 18 वाहनों को डीएम और नगरपालिका अध्यक्ष विमला जायसवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्ध आदि रहे।
भाजपा दफ्तर में भी मनी गांधी जयंती
भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पुष्प अर्पित किए। यहां भाजपा जिला महामंत्री लेखराज भारती, अमित अग्रवाल, सुषमा देवी, मुकेश गुप्ता आदि रहे।
स्कूल कॉलेजों में भी मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती
चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक करुणा शंकर शुक्ल और प्रधानाचार्य चंद्रभान शर्मा ने ध्वजारोहण किया। यहां खेल ज्ञान प्रतियोगिता हुई। हाफिज रहमत खां डिग्री कॉलेज में पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने ध्वजारोहण कर पौधे रोपे। रामलुभाई साहनी राजकीय महिला पीजी महाविद्यालय, अंगूरीदेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, खुला आश्रयगृह, राजकीय इंटर कॉलेज पौटाकलां समेत सभी परिषदीय विद्यालयों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई।
बरहा स्कूल देखकर डीएम बोले- क्या कान्वेंट स्कूल में हूं
उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा में पहुंचे डीएम पुलकित खरे ने कायाकल्प योजना का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि उन्हें स्कूल देखकर लगता है कि वह सरकारी नहीं बल्कि किसी कान्वेंट स्कूल में हैं। उन्होंने स्कूल स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं अन्य स्कूलों के लिए रोल मॉडल हैं। इनसे अन्य स्कूलों के शिक्षकों को सीख लेनी चाहिए। डीएम ने छात्रवृत्ति परीक्षा के प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ बच्चों को ड्रेस भी बांटी। शिक्षकों द्वारा तैयारी की गई ऑल इन वन प्रश्नोत्तरी और ऑनलाइन टीम एप की प्रशंसा की। डीएम ने ग्राम प्रधान से विद्यालय में सबमर्सिबल पंप लगाने के निर्देश दिए। यहां बीएसए चंद्रकेश सिंह, समन्वयक राकेश पटेल, ममता गंगवार, मीना कुमारी, गीता, विजेता, सृष्टि, करुणा, रमेश चंद्रा आदि रहे।
एसएसबी ने किया पौधरोपण
गांधी जयंती पर 49वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय पर जवानों ने कमांडेंट अजय कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण किया। यहां उप कमांडेंट राकेश कुमार रमन, सुनील सिंह रावत, संतराम भारद्वाज आदि रहे।
तहसील क्षेत्रों में उत्साहपूर्वक मनाई गई गांधी जयंती
पूरनपुर। तहसील कार्यालय में एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ कार्यालय और कोतवाली में सीओ उत्तम सिंह, सीएचसी में डॉ. प्रेम सिंह, नगरपालिका में चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, श्रीसांई डिग्री कॉलेज मेें प्रबंध संचालिका रविबाला सक्सेना, द वरडेंट पब्लिक स्कूल में शैक्षिक प्रभारी फरहाना चिश्ती, पब्लिक इंटर कॉलेज में संरक्षक/ पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शिक्षा समिति अध्यक्ष महेंद्र प्रकाश गुप्ता, पंडित राजेंद्र प्रसाद फार्मेसी कॉलेज कजरी निरंजनपुर में प्रबंधक अमित मिश्र, आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य यशवीर सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य संजय मिश्र ने झंडा फहराया। प्राथमिक स्कूल फत्तेपुर में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने झंडा फहराया।
अमरैयाकलां। प्राथमिक स्कूल खाता में प्रधानाध्यापिका विजयलक्ष्मी, अमरैयाकलां के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूल में इंचार्ज शिक्षक अवधेश गौतम, रघुनाथपुर के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूल में प्रधान हरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया।
बीसलपुर। तहसील, कोतवाली, नगरपालिका, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपनिबंधक कार्यालय, पशु अस्पताल, ब्लॉक कार्यालय, मंडी समिति, चीनी मिल, गन्ना समिति, राजकीय महाविद्यालय, डायट, जवाहर नवोदय विद्यालय, शफी डिग्री कॉलेज, आदेश महाविद्यालय, सूरजभान डिग्री कॉलेज, कैम स्कूल, निसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, शफी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुंवर झनकार सिंह इंटर कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगीपुर अखौला, योगी युवा वाहिनी कार्यालय, साहूजी महाराज स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर आदि स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया।
चुर्रासकतपुर। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, पुलिस चौकी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सहकारी समिति, पशु अस्पताल आदि स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने की अपील की गई।
न्यूरिया। नगरपंचायत कार्यालय पर चेयरमैन माजदा बेगम ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित किए। सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। थाना परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैंक ऑफ बड़ौदा, पब्लिक इंटर कॉलेज पंडरी में ध्वजारोहण किया गया।
पूरनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में घर-घर से कूड़ा एकत्र करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप ने झंडी दिखाकर कूड़ा ठेलियों को रवाना किया। इसके अलावा नगर में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण भी भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी, ईओ आरके भार्गव, नगरपालिका के सदस्य मौजूद थे।
एसएसबी मुख्यालय ललौरीखेड़ा में पौधरोपण करते कमांडेंट और अन्य।- फोटो : PILIBHIT
कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता की प्रतिमा को नमन करते डीएम।- फोटो : PILIBHIT
कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते डीएम पुलकित खरे।- फोटो : PILIBHIT
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करती?- फोटो : PILIBHIT