फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड : 17 परीक्षार्थियों ने छोड़ी रसायन विज्ञान की परीक्षा

Thu, 27 Feb 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के बेनहर प​ब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर आते छात्र छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा चल रही है। बृहस्पतिवार को इंटर की रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। जिले की सात केंद्रों पर हुई परीक्षा में 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

शहर में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए सेंट एलायसियस, लायंस बाल विद्या मंदिर और बेनहर पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा पूरनपुर और बीसलपुर में चार केंद्र बने हैं। कुल 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों का कहना कि पेपर अच्छा आया। अधिकांश प्रश्न पढ़े पढ़ाए आए। इससे अधिकांश के उत्तर सही रहे। मेहनत सफल हो गई। उम्मीद है कि रिजल्ट भी बेहतर आएगा।

शहर के बेनहर पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर आते छात्र छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें