शाश्वत मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी पत्रकार निर्मलकांत शुक्ला व वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य रामजानकी शुक्ला के पुत्र हैं। बेनहर पब्लिक स्कूल के छात्र मानस जैसवाल ने 96.80 प्रतिशत और इसी स्कूल की छात्रा सौम्या अग्रवाल ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। टॉपटेन सूची में इस बार लड़कों का दबदबा रहा। दोपहर एक बजे परीक्षाफल आने के बाद स्कूल-कॉलेजों में जशभन मनाया जाने लगा। उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने कॉलेजों में पहुंचकर गुरुजनों से आशीर्वाद लिया, वहीं गुरुजनों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
जिले में इस बार 12वीं की परीक्षा में कुल 810 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 740 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। 60 परीक्षार्थी अनुर्त्तीण रहे। दो परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा में जिले के 10 कॉलेजों के परीक्षार्थियों ने भाग लिया था।
जिले की टॉपटेन सूची
क्रमांक छात्र/छात्रा कॉलेज प्रतिशत
1. शाश्वत शुक्ला/लिटिल एंजिल्स स्कूल/97
2. मानस जैसवाल/बेनहर पब्लिक स्कूल/96.80
3. सौम्या अग्रवाल/बेनहर पब्लिक स्कूल/96.40
4. अमन सिंह/जवाहर नवोदय बीसलपुर/96.20
5. पारस अग्रवाल/बेनहर पब्लिक स्कूल/95.80
5. शिवम वार्ष्णेय/बेनहर पब्लिक स्कूल/95.80
5. प्रांजुलि अग्रवाल/लिटिल एंजिल्स स्कूल/95.80
6. करन बैंस/बेनहर पब्लिक स्कूल/95.20
7. प्रिया/ बेनहर पब्लिक स्कूल/94.60
8. जगदीप कौर/अकाल एकेडमी कजरी/94.40
9. आर्कषिका सक्सेना/लिटिल एंजिल्स/94.20
10. केशव गुप्ता/लिटिल एंजिल्स स्कूल/94