फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, सभी हुए पास

Sat, 03 Jun 2017 06:31 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
जश्‍नन मनाते ‌िवविद्याथ्‍ाीऱ्र्थी
विज्ञापन
 सीबीएसई बोर्ड की 10वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। जिले के 15 विद्यालयों के कुल 1394 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए। इन परीक्षार्थियों में 198 ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किए। बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होने पर छात्र-छात्राओं ने स्कूल में जमकर धमाल मचाया और एक दूसरे को बधाई दी।      
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) 10वीं का परीक्षा परिणाम जानने को सुबह से छात्र छात्राएं अपने स्कूल कॉलेजों में पहुंचने लगे थे। दोपहर बाद वेबसाइट खोलकर जानकारी करने में जुट गए। जैसे जैसे परीक्षा परिणाम की जानकारी होती गई बच्चों में उत्साह बढ़ता गया। लगभग एक घंटे में सभी स्कूलों की स्थिति स्पष्ट हो गई। किसी भी विद्यालय का एक भी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण नहीं हुआ। जिस पर सभी 15 स्कूलों का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर छात्र छात्राओं ने भी जमकर जश्न मनाया। इसको लेकर स्कूल कॉलेजों में काफी गहमा गहमी रही। वहीं प्रबंधन एवं स्टॉफ अपने स्कूल की स्थिति का आंकलन करने में जुटे रहे। शनिवार को आए इस परीक्षा परिणाम में सर्वाधिक 219 विद्यार्थी बेनहर कॉलेज के थे। जिसमें 51 ने 10 सीजीपीए हासिल किए जबकि सबसे कम 35 छात्र केंद्रीय विद्यालय के थे, जिसमें पांच ने 10 सीजीपीए हासिल किए।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें