फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर रहा पीलीभीत मॉडल आफ समाधान दिवस का दूसरा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना समाधान दिवस को कामयाब बनाने के लिए एसपी देवरंजन वर्मा की पहल रंग लाती दिखाई दे रही है। पीलीभीत मॉडल आफ समाधान दिवस का दूसरा दिन भी काफी बेहतर रहा। फरियादियों की भीड़ थानों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंची। इसमें राजस्व टीम की मदद से 50 प्रतिशत शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बिलसंडा पुलिस एक भी शिकायत का मौके पर समाधान नहीं करा सकी। एसपी ने कई थानों में पहुंचकर पुलिस की कार्रवाई की हकीकत को परखा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दस बजे से सभी थानों में जन सुनवाई शुरू कर दी गई। सुनगढ़ी में एसडीएम पूर्णिमा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति, सीओ सिटी निशांक शर्मा तो कोतवाली में कोतवाल देशपाल सिंह ने फरियादियों को सुना। सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल ने अमरिया में शिकायतें सुनी। एसपी देवरंजन वर्मा ने न्यूरिया, सुनगढ़ी, जहानाबाद आदि थानों में पहुंचकर समाधान दिवस पर की जा रही कार्रवाई की हकीकत जानी। इस दौरान जन शिकायत अधिकारियों के अभिलेख भी चेक किए गए। सुनगढ़ी में एक शिकायत आई, जिसका मौके पर निस्तारण करा दिया गया। कोतवाली में चार में से दो, न्यूरिया में 10 में पांच , अमरिया में 11 में से छह, जहानाबाद में सर्वाधिक 37 शिकायतें आई। शिकायतों का मौके पर समाधान कराने में बिलसंडा पुलिस खाता भी नहीं खोल सकी। प्राप्त हुई 19 शिकायतों में एक का भी समाधान नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें