फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान चोरी कर भागे दो चोर मंडी में पकड़े

Fri, 09 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे गांव रूपपुर कमालू निवासी लेखराज पूरनपुर हाइवे पर स्थित एक राइस मिल में प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को तड़के तीन चोरों ने मिल की बाउंड्रीवॉल के किनारे ट्रॉली लगा दी और परिसर के अंदर लगे धान के बोरे ट्रॉली में भरने लगे। आहट पर वह मौके पर जब पहुंचे तो चोर ट्रैक्टर स्टार्ट कर ट्रॉली समेत भागने लगे। इस पर उसने शोर शराबा मचाया, लेकिन जब तक लोग आते चोर वाहन समेत भाग निकले। प्रबंधक की सूचना पर राइस मिल मालिक व पुलिस ने ट्रैक्टर की तलाश शुरू की। इस दौरान मंडी समिति से एक आढ़त के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर गांव नवदिया दहगला निवासी गंगाप्रसाद व छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी मंगली प्रसाद को दबोच लिया, जबकि गांव रूपपुर कृपा निवासी उत्तम भाग निकला। पुलिस ने मौके से 51 बोरी बरामद कर ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले ली है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि राइस मिल के प्रबंधक लेखराज की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन


नेताओं के  आरोपियों की मदद में घनघनाए फोन
जिस आढ़त के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस ने बरामद की। वह आढ़त एक सपा नेता की है। पुलिस आरोपियों को लेकर थाने भी नहीं पहुंच पाई थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़ने के लिए सपा के कुछ नेताओं की घंटी प्रभारी निरीक्षक के  मोबाइल पर घनघनाने लगी। प्रभारी निरीक्षक ने लिखापढ़ी होने के कारण उन्हें छोड़ने पर मजबूरी जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें