बीसलपुर। एक कोटेदार ने शुक्रवार को तड़के अपनी दुकान से राशन चुराते हुए एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरा आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी आदिल अनवर ने बताया कि उसकी राशन की सरकारी दुकान मोहल्ला बख्तावरलाल में है। शुक्रवार को तड़के लगभग चार बजे दो युवक उनकी दुकान में नकब लगाकर राशन चोरी कर रहे थे। पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर तत्काल मौके पर पहुंचा। एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग गया। हिसाब लगाने पर पता चला कि आरोपियों ने उनकी दुकान से 40 कट्टे राशन चुराकर गायब कर दिया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि कोटेदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है l रिपोर्ट में मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी राहुल और विनोद को नामजद किया गया है। पुलिस ने राहुल का चालान कर दिया। संवाद