फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश मिलने में देरी पर भड़की भीड़, कर्मचारियों से मारपीट

Fri, 23 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद (पीलीभीत)।
विज्ञापन
नाोट बंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक के भीतर घुसकर तोड़फोड़ करने का भी आरोप 
विज्ञापन

धीमी गति से कैश बांटे जाने पर भीड़ गुस्सा गई। जहानाबाद के एसबीआई बैंक के बाहर खड़े लोगों ने पहले गार्ड की पिटाई कर दी। इसके बाद बैंक के अन्य कर्मचारियों से भी मारपीट की। बैंक के शीशे भी तोड़े गए। बाद में अतिरिक्त फोर्स आने पर सख्ती बरतते हुए मामले को शांत कराया गया।
एसबीआई की जहानाबाद शाखा के बाहर शुक्रवार सुबह से ही हंगामे की स्थिति बनी थी। बैंक कर्मचारियों पर कैश धीमी गति से बांटने का आरोप लगाते हुए भीड़ आक्रोशित हो गई। इसके बाद बैंकगार्ड सुखवीर सिंह की पिटाई की गई। दोनों ओर से तहरीर मिलने पर मामला शांत हो गया। पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया। कुछ देर शांति बरकरार रही, लेकिन बाद में हालात फिर बिगड़ गए। आक्रोशित लोग धक्का-मुक्की कर बैंक के भीतर घुस गए और हंगामा शुरू कर दिया। बैंक कर्मचारियों से जमकर नोकझोंक हुई। हाथापाई में कर्मचारी सिद्धार्थ गौतम घायल हो गए। शीशे भी तोड़ दिये गए। भीड़ संभालने के लिए लगाए गए पुलिसकर्मी खुद को असहज महसूस करने लगे इसकी वजह से अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया गया। सख्ती बरतने के बाद मामला शांत हुआ। शाखा प्रबंधक राजकुमार सिंह का कहना है कि भीड़ की ओर से किए गए हंगामे के दौरान कर्मियों से अभद्रता व तोड़फोड़ की गई है। इसकी शिकायत पुलिस से लिखित रूप से की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
बीओबी स्टाफ को बैंक में किया बंद 
हजारा। सिद्धनगर गांव में सुबह से कैश पाने को बैंक ऑफ बड़ौदा में लंबी कतार लगी थी। बैंक खुलने के बाद उनको कैश न होने की जानकारी दी गई। इससे भीड़ गुस्सा गई। गंभीर आरोप लगाते हुए स्टाफ को बैंक के अंदर ही बंद कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे शाखा प्रबंधक अखिल तिवारी ने बातचीत कर लोगों को समझाने का प्रयास किया। सोमवार को पर्याप्त कैश बांटे जाने का भरोसा भी दिलाया लेकिन भीड़ ने एक न सुनी। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने सूचना पुलिस को दी। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को शांत कराने के बाद बंधक बनाए गए बैंककर्मियों को बाहर निकाला गया। पूरे दिन बैंक में कामकाज ठप रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें