फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो आरोपियों पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गोवंश को पीटते हुए ले जा रहे दो लोगों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और बाद में पुलिस के सपुर्द कर दिया। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव हुसेनापुर निवासी विशाल अग्निहोत्री, अभिषेक मिश्रा और गांव जटपुरा निवासी अमित सिंह बुधवार को खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान शेरपुरकलां निवासी नाजिम और महमूद गाय और उसके बछड़े को क्रूरता पूर्वक पीटते हुए ले जा रहे थे। टोकने पर दोनों भाग खड़े हुए। लोगों ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि विशाल अग्निहोत्री की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें