बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामले में एक मानसिक बीमारी किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय किशोरी 16 जून मंगलवार को दोपहर दो बजे के लगभग घर के बरामदे में अकेली थी,जबकि उसकी मां घर से बाहर गई थी, इसी का फायदा उठाकर आरोपी करन चुपके से घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां के घर में घुसने पर आरोपी घर से भागता हुआ दिखा।
घटना के बाद सहमी और डरी हुई किशोरी ने किसी तरह अपनी मां को सारी सच्चाई बताई। बेटी से आपबीती सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।
पीड़ित पिता ने बरखेड़ा पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीओ विधि भूषण मौर्या ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। संवाद