पीलीभीत। शहर के नौगवां पकड़िया मोहल्ले के एक मकान में 31 जनवरी को फंदे से लटके मिले अजीत गौतम (25) के भाई पिंटू उर्फ संजना ने बदायूं निवासी छोटू वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप लगाया है कि छोटू के उकसाने के कारण अजीत ने आत्महत्या की।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर निवासी पिंटू ने यह रिपोर्ट थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई। इसमें पिंटू ने कहा है कि उसका भाई अजीत वर्तमान में नौगवां पकड़िया के वार्ड नंबर दो में मनोहर लाल के घर में किराये पर रह रहा था। ट्रांसजेंडर अजीत झांकी कलाकार भी था।
उसके बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के ग्राम देवतरा निवासी छोटू वर्मा से संबंध थे। छोटू ने उसके भाई से करीब सात लाख लिए और रुपये नहीं लाैटाए। आत्महत्या के लिए उकसाया। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद