फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit Accident: छुट्टा पशु को बचाने में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, बालक की मौत और 23 लोग घायल

Tue, 10 Feb 2026 09:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

सोमवार की रात थाना गजरौला के जरा चौकी क्षेत्र में सकरिया तिराहे के पास पीलीभीत की तरफ से जा रहा ट्रक कोहरे में अचानक सामने आए छुट्टा पशु को बचाने में पूरनपुर की तरफ से आ रही नेपाल भारत मैत्री बस से टकरा गया।
विज्ञापन
Pilibhit Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार की रात करीब दो बजे सड़क पर सामने आए छुट्टा पशु को बचाने में ट्रक और भारत नेपाल मैत्री सेवा की बस में टक्कर हो गई। ट्रक सड़क पर और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में नेपाल निवासी 11 वर्षीय बालक सुभान की मौत हो गई। बस में सवार 23 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सोमवार की रात थाना गजरौला के जरा चौकी क्षेत्र में सकरिया तिराहे के पास पीलीभीत की तरफ से जा रहा ट्रक कोहरे में अचानक सामने आए छुट्टा पशु को बचाने में पूरनपुर की तरफ से आ रही नेपाल भारत मैत्री बस से टकरा गया। इससे ट्रक सड़क पर ही पलट गया और बस रोड किनारे पलट गई।  ट्रक चालक और बस में सवार यात्रियों को मिलाकर 23 लोग घायल हो गए।
 
घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी पूरनपुर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल सुभान पुत्र सूरज निवासी नेपाल की पूरनपुर सीएससी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बस में सवार सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं। मजदूरी करने नेपाल से दिल्ली जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें