फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता के साथ मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 26 Jul 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। पर्स में रखे दस हजार रुपये भी चोरी कर लिए। पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुनगढ़ी क्षेत्र के बल्लभनगर कॉलोनी पूजा मौर्य ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी धमेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी बल्लभनगर कॉलोनी के साथ नौ फरवरी 2018 को हुई थी। उसने एक पुत्री और एक पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

10 मार्च 2025 को पति समेत ससुरालियों ने उसके जेवरात छीनकर अपने पास रख लिए। वह पति के साथ कॉलोनी के दूसरे मकान में रहने लगी। आरोप है कि 10 जुलाई 2026 को उसकी सास शारदा व ससुराल ओमप्रकाश उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। गर्म चाय डालकर हाथ भी जला दिया। 22 जुलाई को आरोपी दोबारा उसके घर पहुंचे और पर्स में रखे 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले में थाना पुलिस को साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें