पूरनपुर। लखनऊ के ऐशबाग से बरेली होते हुए कासगंज तक एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ आज रविवार को होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर झंड़ी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेगे। कार्यक्रम की तैयारियां शनिवार को पूरे दिन चलती रही। समारोह स्थल पर टेंट लगाया गया है। इसके अलावा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई के अलावा समारोह स्थल के समीप रंगाई-पुताई में मजदूर जुटे रहे।
रविवार से 15312/15311 कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। पूरनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के अलावा विधायक बाबूराम पासवान, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता भी मौजूद रहेगे। इसके अलावा रेलवे के अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा सहित अन्य रेलवे के अफसर, कर्मचारी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन समारोह की तैयारियां शनिवार को जोरों से चलती रही। रेल मंत्री के संबोधन के लिए लाइव कास्ट दिखाने के इंतजाम किए गए हैं। रेलवे परिसर की साफ-सफाई कराई गई है।
उझानी रेलवे स्टेशन से रविवार दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेगी ट्रेन
उद्घाटन विशेष गाड़ी 05018 बदायूं के उझानी रेलवे स्टेशन से रविवार दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेगी। जो बदायूं 12:17 बजे, बरेली 01:10 बजे, इज्जतनगर 01:45 बजे, पीलीभीत 02:45 बजे, पूरनपुर 03:52 बजे पहुंचेगी। यहां केंद्रीय मंत्री इसे झंड़ी दिखाकर आगे को रवाना करेंगे। जो मैलानी 04:55 बजे, गोला गोकर्णनाथ 05:30 बजे, लखीमपुर 06:05 बजे, सीतापुर 07:15 बजे, सिधौली 07:47 बजे एवं मोहिबुल्लापुर 08:22 बजे से होकर ऐशबाग जंक्शन 09:10 बजे पहुंचेगी। बरेली, बदायूं, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर तथा लखनऊ क्षेत्र के बीच आवागमन सुगम होने के साथ व्यापारियों सहित अन्य को इसमें यात्रा का लाभ मिलेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान व्यापारी सहित विभिन्न वर्ग के लोग केंद्रीय मंत्री को ट्रेन संचालन आदि को लेकर ज्ञापन भी सौंपेगे।
००००
फोटो: 29
ऐशबाग से बरेली होते हुए कासगंज तक ट्रेन चलने से व्यापारियों सहित सभी वर्गों को इसका लाभ होगा। मगर ट्रेन की समय सारणी क्षेत्र के अनुसार ठीक नहीं है। समय सारणी बदलने पर क्षेत्र के लोगों को भी इसका खासा लाभ होगा।
हंसराज गुलाटी, प्रांतीय व्यापारी नेता
००००००
फोटो: 30
रेलवे के अमान परिवर्तन से पहले मैलानी-पीलीभीत रूट पर कई ट्रेनें चलती थी। अमान परिवर्तन के बाद लोगों को लंबी दूरी की ट्रेनें चलने की आस थी। कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन चलने से लोगों को कुछ राहत तो मिलेगी।
विजयपाल विक्की, प्रांतीय व्यापारी नेता
हंसराज गुलाटी
हंसराज गुलाटी