पुलिस ने सिद्धू के कई परिचितों को पूछताछ के लिए उठाया
कोरोना काल में कुलबीर सिंह सिद्धू गजरौला के जिन लोगों के घर रुका और नजदीकी रही, पुलिस उन सभी से पूछताछ कर रही है। इनमें अर्शदीप और सतवंत मुख्य हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धू इन दोनों के यहां ठहरा था। यहीं से उसने अपना नेटवर्क मजबूत कर गुर्गे तैयार किए।
हरियाणा के नंगल में विहिप नेता विकास बग्गा की हत्या के मामले में उसने यहीं के एक युवक के खाते से रुपयों का लेनदेन किया। शनिवार को कोतवाली में सीओ सिटी, माधोटांडा एसओ, कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम ने सिद्धू के करीबियों से पूछताछ की।
पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि ट्रैवल एजेंट की शिकायत पर बब्बर खालसा से जुड़े तीन आतंकियों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं कुलबीर सिंह सिद्ध के संपर्क में आए लोगों से पूछताछ की जा रही है।