कैरियर कांउसलिंग में बच्चो ने किया प्रतिभाग।स्रोत:विभाग
पीलीभीत। पुलिस लाइन में बच्चों की कॅरिअर काउंसलिंग कराई गई। इसमें जिला अस्पताल की साइकोथैपेरिस्ट पल्लवी सक्सेना ने बच्चों के सवालों के जवाब दिए। उनको प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों को लेकर जानकारी दी।
उन्होंने बच्चों से कहा कॅरिअर काउंसलिंग का लक्ष्य न केवल आपको अभी लिए जाने वाले निर्णय लेने में मदद करना है, बल्कि भविष्य के कॅरिअर और जीवन के निर्णय लेने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना है।
उन्होंने पाठ्यक्रम चयन के संबंध में सुझाव दिए। इस दौरान पढ़ाई करने के तरीके, कैसे सही प्लानिंग हो, नोट्स बनाने, याद किए हुए को रिवाइज करने के सही तरीके आदि पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में करीब 50 बच्चे शामिल हुए।