पीलीभीत। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता के आकलन किया जाएगा। इसमें उनको दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने रोस्टर जारी किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर निर्देश दिए हैं कि जिन बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बने हैं। उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जाए । उसके बाद दो फोटो के साथ संबंधित ब्लाॅक में लगाए जाने वाले कैंप में प्रतिभाग कराएं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया पूरनपुर ब्लाॅक के बीआरसी केंद्र पर एक अगस्त, अमरिया बीआरसी पर तीन अगस्त, ललौरीखेड़ा बीआरसी पर सात अगस्त, माधोटांडा के जूनियर हाई स्कूल में नौ अगस्त, बिलसंडा बीआरसी पर 14 अगस्त, बरखेड़ा बीआरसी पर 17 अगस्त, मरौरी बीआरसी पर 31 अगस्त, बीसलपुर बीआरसी पर चार सितंबर, कलीनगर के प्राइमरी स्कूल में सात सितंबर, नगर क्षेत्र पीलीभीत में 11 सितंबर को कैंप लगाए जाएंगे।
कैंप में दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता का आकलन पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों के द्वारा किया जाएगा । खंड शिक्षा अधिकारियों को बीएसए ने जारी निर्देश में कहा है किसी भी विकासखंड में कोई दिव्यांग बच्चा छूटने पाए। शासन की मंशा के अनुरूप सभी सभी उन बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे जिनके नहीं बने हैं।