फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवीपुर गोशाला में खुले में पड़े मिले गोवंश के शव, हंगामा, सचिव निलंबित

Thu, 14 Aug 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। देवीपुरा गोशाला में मृत गोवंश के खुले में पड़े होने की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। कई गोवंश के मृत अवस्था में पड़े होने का आरोप लगाया। सूचना पर डीएम, सीडीओ समेत प्रशासनिक और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखने के बाद दावा किया गया कि पूर्व में मौत के बाद दबाए गए करीब 25 गोवंश के शव बारिश के बाद हुए जलभराव की वजह से ऊपर आ गए। वहीं, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने प्रथमदृष्या लापरवाही मिलने पर सचिव राकेश शर्मा पर निलंबन की कार्रवाई की है। जबकि प्रधान को नोटिस जारी किया गया है। पूरे मामले में विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मामला बुधवार दोपहर करीब दो बजे का है। अखिल भारत हिंदू महासभा के युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि उनके संगठन को सूचना मिली कि देवीपुरा गोशाला में कई गोवंश की मौत होने जाने के बाद उनके शव खुले में पड़े हुए हैं। इसपर वह संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे।
गोशाला के पीछे के हिस्से में जाकर देखा तो बड़ी संख्या में गोवंश मृत अवस्था में खुले में पड़े पाए गए। हंगामे की सूचना एसडीएम सदर ऋद्धा सिंह के अलावा सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, सुनगढ़ी और गजरौला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर कुछ देर बाद डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और सीडीओ राजेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। इसपर हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने प्रधान और गोशाला प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। बीडीओ, सचिव, प्रधान और केयरटेकरों पर कार्रवाई की मांग की गई। डीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएम के निर्देश पर जेसीबी मशीनों की मदद से गोवंश के शवों को दबाया गया।
-
पदाधिकारियों का दावा अलग-अलग पड़े मिले सौ गोवंश, अफसर बोले- 22
सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि गोशाला के पीछे के हिस्से में जलभराव की स्थिति है। जब वहां जाकर देखा गया कि अलग-अलग स्थान पर करीब सौ गोवंश खुले में पड़े पाए गए। इस संख्या का उन्होंने अपने ज्ञापन में भी जिक्र किया है। हालांकि अफसरों का कहना है कि स्थिति को परखा गया। करीब 22 मृत गोवंश जिनको मौत होने के बाद दबाया गया था, जलभराव होने से उनके शव ऊपर आ गए। जिनका निस्तारण करा दिया गया।
-
वर्जन
बरसात के चलते समस्या उत्पन्न हुई। पूर्व में मौत के बाद दबाए गए गोवंश के शव बारिश के बाद हुए जलभराव की वजह से ऊपर आ गए। जिनका निस्तारण कराया गया है। इस मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं।- ज्ञानेंद्र सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें