फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाले की रेलिंग से टकराकर पलटी कार, ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोचा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Wed, 30 Jul 2025 12:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने मंगलवार रात कार सवारों को घेर लिया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया। इनमें एक घायल हुआ है। इनके तीन साथी फरार हो गए। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार, घायल आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में ड्रोन की दहशत से जाग रहे ग्रामीणों ने मंगलवार रात कार सवारों को घेर लिया। ग्रामीणों से बचने के लिए चालक ने तेज रफ्तार से कार दौड़ाई तो अनियंत्रित होकर नाले की रेलिंग से टकराकर पलट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया। इनके तीन साथी फरार हो गए। बताया गया कि ये युवक वाहनों से डीजल चोरी करते हैं। कार से खाली केन बरामद हुई हैं। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 11 बजे गांव नकटा मुरादाबाद के समीप पीलीभीत-बीसलपुर हाईवे पर कार सवार युवक लगातार चक्कर काट रहे थे। सड़क पर रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने संदिग्ध लगने पर कार को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक ने कार को तेज रफ्तार से दौड़ दिया। अचानक सामने ग्रामीणों की भीड़ देख चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। इससे कार नाले की रेलिंग से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। 

यह भी पढ़ें- UP: सात गोलियां खाकर भी न डिगे, अब कान पकड़कर उठक-बैठक... बेहद गरीब परिवार में जन्मे चर्चित SDM रिंकू की कहानी
विज्ञापन


ग्रामीणों की भीड़ आता देख कार से निकलकर युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि इनके तीन साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए दो युवकों में से एक घायल हुआ है। उसके सिर पर चोट लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवक को हिरासत में लिया और थाने ले आई।    

विज्ञापन

एक आरोपी जहानाबाद और दूसरा बीसलपुर का 
पकड़े गये युवकों ने अपना नाम नीलेश निवासी नांद पसियापुर थाना जहानाबाद तथा मुनीश निवासी रड़ेता थाना बीसलपुर बताया है। कार से चार प्लास्टिक की बड़ी केन, एक प्लास्टिक का पाइप बरामद हुआ है। बताया गया कि ये युवक वाहनों से डीजल चुराते हैं। मंगलवार रात को भी डीजल चोरी करके ले जा रहे थे। रास्ते में पकड़े गए। पुलिस इनके बाकी तीन साथियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि इलाके में सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल व बैटरी चुराने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें