फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: ई-रिक्शा को कार ने पीछे से मारी टक्कर, चालक और आठ साल की बालिका की मौत, 10 लोग घायल

Mon, 02 Jun 2025 08:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पूरनपुर/घुंघचाई (पीलीभीत)

सार

घटना के बाद एकत्र हुई भीड़ ने हंगामा किया। कार में तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस ने बमुश्किल आक्रोशित लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरनपुर-बंडा हाईवे पर गांव कढैय्या कनपारा मोड़ के पास एक कार आगे चल रहे ई- रिक्शा से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक गांव बलरामपुर निवासी राजेंद्र (50) और गांव रुरिया सलेमपुर के छोटेलाल की पुत्री शिखा (8) साल की मौत हो गई। ई-रिक्शा में सवार दस लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 5:30 बजे एक ई-रिक्शा चालक सवारियों को लेकर पूरनपुर से बंडा की ओर से जा रहा था। गांव कढैय्या कनपारा मोड़ के पास पीछे से आई कार ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में ई रिक्शा सवार गांव रुरिया सलेमपुर निवासी छोटेलाल का पुत्र रितिक (4), छोटेलाल की पुत्री कलावती (12), सौम्या (8), शिक्षा (7), छोटेलाल की पत्नी नन्हीं देवी (30), दयाराम की पुत्री कविता (13), घुंघचाई निवासी अरविंद की पत्नी कुसुम सक्सेना (52), हर्षित की पुत्री अक्षिता (12), सौरभ सक्सेना (7), बरेली के मीरगंज निवासी मन्नू की पत्नी प्रियंका, हरनरायन की पत्नी रेखा और ई-रिक्शा चालक गांव बलरामपुर निवासी राजेंद्र (50) घायल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने ई-रिक्शा चालक राजेंद्र और छोटेलाल की पुत्री शिखा को मृत घोषित कर दिया।

घुंघचाई के अरविंद ने बताया कि उसकी पुत्री रितिक सक्सेना की ननद की शादी बंडा में है। उसके परिवार और मीरगंज के रिश्तेदार शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रितिक की मामी गांव पिपरिया दुलई निवासी दयाराम की पत्नी सुनीता ने बताया कि रितिक और कलावती, सौम्या, शिखा रिश्तेदारी में बंडा के गांव दिलेलापुर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची घुंघचाई पुलिस ने राजेंद्र और शिखा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद एकत्र हुई भीड़ ने हंगामा किया। कार में तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस ने बमुश्किल आक्रोशित लोगों को शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें