फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बालिका समेत दो की गई जान

Tue, 03 Jun 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर/घुंघचाई। पूरनपुर-बंडा हाईवे पर गांव कढैय्या कनपारा के पास कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गांव बलरामपुर निवासी राजेंद्र (50 वर्षीय) और गांव रुरिया सलेमपुर के छोटेलाल की पुत्री शिखा (8 वर्षीय) की मौत हो गई। वहीं, ई-रिक्शा में सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 5:30 बजे एक ई-रिक्शा सवारियों को लेकर पूरनपुर से बंडा की ओर से जा रहा था। गांव कढैय्या कनपारा मोड़ के पास पीछे से आई कार ई-रिक्शा से टकरा गई।
हादसे में ई-रिक्शा सवार गांव रुरिया सलेमपुर निवासी छोटेलाल की पत्नी नन्हीं देवी, पुत्री शिक्षा, कलावती, सौम्या व दयाराम की पुत्री कविता, घुंघचाई निवासी अरविंद की पत्नी कुसुम सक्सेना, हर्षित की पुत्री अक्षिता, सौरभ सक्सेना, बरेली के मीरगंज निवासी मन्नू की पत्नी प्रियंका, हरनरायन की पत्नी रेखा और ई-रिक्शा चालक गांव बलरामपुर निवासी राजेंद्र (50) घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने ई-रिक्शा चालक राजेंद्र और छोटेलाल की पुत्री शिखा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद एकत्र हुई भीड़ ने हंगामा किया। कार में तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस ने बमुश्किल आक्रोशित लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें