फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नसबंदी कराने के बाद भी गर्भवती हो गईं दो महिलाएं

Tue, 03 Jun 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत प्रत्येक वर्ष स्वास्थ्य विभाग की ओर से नसबंदी अभियान चलाया जाता है। वर्ष 2024-25 में नसबंदी कराने वाली दो महिलाओं फिर गर्भवती हो गईं। शिकायत हुई तो विभाग उन्हें सरकारी आर्थिक लाभ देने की तैयारी कर रहा है। पुरनपुर ब्लॉक की दो महिलाएं नसबंदी कराने के बाद भी गर्भवती हो गईं। दोनों महिलाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिकायती पत्र भेजा। सीएचसी की ओर से मुख्यालय को सूचना दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि 2024-25 में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 2109 महिलाओं की नसबंदी स्वीकृति के बाद कराई गई। इनमें से दो महिलाओं के नसबंदी के बाद भी गर्भवती होने की जानकारी मिली है। दोनों महिलाओं की स्वीकृति के बाद शासन से पत्राचार कर आर्थिक लाभ दिलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें