फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ना भरे ट्रक से टकराई कार और बस, पांच घायल

Wed, 17 Dec 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। जिले में कोहरे का कहर जारी है। मंगलवार की देर रात पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में पिपरिया कॉलोनी मोड़ के पास सड़क पर खड़े खराब गन्ना लदे ट्रक से पहले एक कार और करीब दो घंटे बाद रोडवेज बस टकरा गई। इन हादसों में रोडवेज बस चालक, एक यात्री समेत पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 12 बजे पूरनपुर से पीलीभीत की ओर जा रहा गन्ने से भरा ट्रक असम हाईवे पर पिपरिया कॉलोनी मोड़ के पास खराब हो गया। चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान पूरनपुर की ओर से आ रही एक कार पीछे से ट्रक में जा टकराई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों काे जिला अस्पताल भेजा है। करीब दो घंटे बाद रात करीब दो बजे पूरनपुर से पीलीभीत की ओर आ रही पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस भी खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। बस में चालक, परिचालक और यात्रियों सहित कुल पांच लोग सवार थे।
हादसे में बस चालक ब्रह्म पुत्र अंगन लाल निवासी चिन्नोर थाना बरखेड़ा और यात्री आयुष शर्मा पुत्र दीपक शर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी पीलीभीत घायल हो गए। हादसे की वजह कोहरा बताया गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि घना कोहरा हादसे का मुख्य कारण रहा। गनीमत यह रही कि बस में सवार यात्रियों की संख्या कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें