पीलीभीत। शहर में बिहार राज्य से पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। शुक्रवार को प्रश्नपत्र देकर परीक्षा केंद्रों से बाहर आने पर अभ्यर्थी बोले कि प्रश्नपत्र ठीक हुआ है। पिछली बार भी सही हुआ था, लेकिन लीक हो गया था। इस बार की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था को देखकर लग रहा है कि सब सही होगा। ऐसे में वह जरूर सफल होकर पुलिस में भर्ती हो सकेंगे।
अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछली बार इतनी चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था नहीं थी। इस बार व्यवस्था काफी सख्त थी। इससे लग रहा है कि सब ठीक होगा और वह सफल भी हो जाएंगे। बिहार से आए अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि वे दूसरी बार उप्र में परीक्षा देने आए हैं। संवाद