फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिहार, राजस्थान से पहुंचे अभ्यर्थी, स्टेशन परिसर को बनाया ठिकाना

विज्ञापन
पीलीभीत के रेलवे स्टेशन परिसर में लेटे पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए आए अभ्यार्थी।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए बृहस्पतिवार शाम से ही दूरदराज राज्यों के अभ्यर्थी पीलीभीत पहुंचने लगे। इसमें बिहार और राजस्थान के अधिक अभ्यर्थी रहे। होटलों पर कमरा न मिलने से अधिकतर ने रेलवे स्टेशन के परिसर पर दरी बिछाकर ठिकाना बनाया। अभ्यर्थियों का कहना है कि शहर के बड़े होटलों पर गए नहीं, छोटे होटल स्वामियों ने कमरे उपलब्ध न होने की बात कहकर मना कर दिया। जिसके बाद स्टेशन परिसर में ही ठहर गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहली पाली में शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर 2496 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसमें यूपी के अलावा अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी शामिल हैं। सुबह 10 बजे से परीक्षा का समय होने के चलते दूरदराज राज्यों के अभ्यर्थी एक दिन पूर्व ही शहर में पहुंच गए। देर शाम से चौराहों पर अभ्यर्थियों की मौजूदगी देखी जाने लगी।
सुबह घर से निकले अभ्यर्थी देर शाम शहर में पहुंचे तो थकान से उनके चेहरे मुरझाए हुए थे। ऐसे में कमरों की तलाश की। इस दौरान जेब खर्च को ध्यान में रखकर बड़े होटलों से दूरी बनाई। अधिकतर अभ्यर्थी पहले छोटे होटलों पर कमरे तलाशने के लिए पहुंचे, लेकिन उनका कहना है कि होटल स्वामियों ने कमरा उपलब्ध न होने की बात कहकर मना कर दिया। जिसके बाद अधिकतर अभ्यर्थी स्टेशन परिसर में पहुंचे और दरी बिछाकर वहीं लेट गए।
विज्ञापन

00
बसों में मुफ्त किया सफर
अभ्यर्थियों ने बताया कि यूपी की सीमा में रोडवेज बसों में किराया नहीं गया। इसके लिए प्रवेश पत्र की फोटो प्रति देनी पड़ी। इससे उन्होंने राहत महसूस की। जेब पर पड़ने वाला अतिरिक्त खर्च भी बच गया।
000
अभ्यर्थी बोले- खाना घर से लेकर आए
राजस्थान से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे घर से निकले। दिन भर चलने के बाद पीलीभीत पहुंचे। तीन होटलों में कमरा तलाश किया, लेकिन उपलब्ध न होने की बात कही गई। इसपर स्टेशन पर आकर रुक गए। खाना घर से ही लाए हैं।
- विवेक, राजस्थान
000
बहन के साथ राजस्थान से परीक्षा देने आए हैं। पहली पाली में परीक्षा होनी हैं। ठहरने के लिए पहले कमरा तलाश किया, न मिलने पर स्टेशन पर आकर रुक गए। करीब दो किमी पैदल चलना पड़ा। यूपी में बस में निशुल्क यात्रा की।
- मीनू, राजस्थान

पीलीभीत के रेलवे स्टेशन परिसर में लेटे पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए आए अभ्यार्थी।संवाद

पीलीभीत के रेलवे स्टेशन परिसर में लेटे पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए आए अभ्यार्थी।संवाद

पीलीभीत के रेलवे स्टेशन परिसर में लेटे पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए आए अभ्यार्थी।संवाद

पीलीभीत के रेलवे स्टेशन परिसर में लेटे पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए आए अभ्यार्थी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें