पीलीभीत। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे की ओर से बरेली सिटी- पीलीभीत अनारक्षित विशेष ट्रेन 05329 के समय में बदलाव किया गया है। 10:10 बजे चलने वाली ट्रेन का समय 2:45 किया गया है। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बरेली सिटी से ट्रेन (05329) अब 10:10 बजे के स्थान पर 02:45 बजे संचालित की जाएगी। ट्रेन का यह समय 24, 25 और 31 अगस्त को रहेगा। संवाद