बीसलपुर। एसडीएम की मौजूदगी में नगरपालिका अधिकारियों ने बुधवार को नगर के कई इलाकों से अतिक्रमण हटवाया। कुछ स्थानों से पालिका कर्मियों ने सामान भी जब्त कर लिया। इस दौरान पालिका अधिकारियों और व्यापारियों के बीच नोकझोंक भी हुई
एसडीएम राकेश गुप्ता की मौजूदगी में नगरपालिका के स्टाफ ने बुधवार को अस्पताल रोड, ईदगाह चौराहा, पीलीभीत रोड, बस स्टैंड चौराहा, बारह पत्थर चौराहा, नई सब्जी मंडी आदि इलाकों से दुकानदारों और भवन मालिकों द्वारा अस्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कुछ स्थानों पर लगी अवैध दुकानों का सामान पालिका कर्मियों ने जब्त भी कर लिया था। अवैध रूप से लगाई गई फ्लैक्सी पालिका कर्मियों ने नष्ट कर दी। अभियान चलने के दौरान पालिका कर्मियों और अतिक्रमणकारियों में काफी नोकझोंक हुई। कुछ लोगों ने अभियान चलने की जानकारी हो ही स्वयं ही अतिक्रमण हटवा लिया था। इस मौके पर कोतवाल नरेश त्यागी, एसएसआई उत्तम सिंह, कस्बा इंचार्ज विपिन कुमार, नगरपालिका के कर अधीक्षक अंकित वर्मा, जेई मोहम्मद सलमान, आराजी प्रभारी जकील खां, काफी सफाई कर्मी और पुलिस कर्मी मौजूद थे।