फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर बुलाकर छात्रा से की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। छेड़खानी से क्षुब्ध छात्रा के स्कूल जाना बंद करने के बाद भी आरोपी छात्रा को फोन कर धमकाता रहा। आरोपी ने छात्रा को अपने घर बुलाकर छेड़खानी की। विरोध और शोर-शराबा पर छात्रा को आरोपी के परिजन ने बचाया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी पुत्री एक कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। स्कूल आते-जाते समय रास्ते में मोहल्ला बमनपुरी निवासी सैफी मदार खां उससे छेड़खानी करता था। इससे पुत्री ने कॉलेज जाना छोड़ दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी छात्रा को फोन कर धमकाता रहा। उसने घर से भाग चलने की बात कहकर पुत्री को अपने यहां बुला लिया और छेड़खानी की। छात्रा के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी के परिजन ने उसे बचाया। पुलिस ने छात्रा के पिता की ओर से मोहल्ला बमनपुरी निवासी सैफी मदार खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें