फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भगवंतापुर संकुल विजेता, जमुनिया उप विजेता

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में विजेता बच्चों को ट्रॉफी सौपते खंड ​शिक्षा अ​धिकारी।स्रोत:​
विज्ञापन
पूरनपुर। ब्लाॅक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता गांव भगवंतापुर में हुई। प्रतियोगिता में संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में भगवंतापुर संकुल विजेता और जमुनिया संकुल को उप विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह की देखरेख में गांव भगवंतापुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक बाबूराम पासवान और ग्राम प्रधान सतीश गिरि ने किया। प्रतियोगिता के अलावा मेरी बेटी-मेरी शान, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और देश भक्ति के नाटकों का मंचन किया गया।
50 मीटर की प्राथमिक स्तर की बालक और बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में नगरियाखुर्द कलां के केशव राणा और बासुकपुर की जीनश बानो ने पहला, फैजुल्लागंज के अभिषेक औऱ सुआबोझ की सलोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में नगरियाखुर्द कलां के अनिकेत राणा और बासुकपुर की जीनश बानो ने बाजी मारी। डूडा काॅलोनी नंबर आठ के राकेश और सिमरा ताल्लुके महाराजपुर की आशिका दूसरे स्थान पर रही। दो सौ मीटर दौड़ में भगवंतापुर के अमन और खमरियापट्टी की शिवानी विजयी रही।
डूडा काॅलोनी नंबर आठ के राकेश और बासुकपुर की आफरीन ने दूसरा स्थान पाया। चार सौ मीटर दौड़ में मढ़ाखुर्द कलां के आकाश और मझारा की सुनैना ने पहला, पूरनपुर नंबर एक के गुफरान और रघुनाथपुर की शांति देवी दूसरे स्थान पर रहीं। खो-खो बालिका वर्ग में घुंघचाई की प्रिया एंड पार्टी पहले, चतीपुर की पल्लवी एंड पार्टी दूसरे स्थान पर रही।
बालक वर्ग की प्राथमिक स्तर की व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्राथमिक स्कूल डूडा काॅलोनी नंबर आठ के राकेश चौहान और बालिका वर्ग में बासुकपुर की जीनश बानो ने बाजी मारी। जूनियर स्तर पर सौ मीटर की दौड़ में कंपोजिट स्कूल रघुनाथपुर के ऋतिक पहले, बालक वर्ग की कबड्डी में चांदूपुर संकुल पहले, भगवंतापुर संकुल दूसरे स्थान पर रहा।
बालिका वर्ग की खो-खो में घुंघचाई की संध्या एंड पार्टी पहले, भगवंतापुर की अर्पिता एंड पार्टी दूसरे स्थान पर रही। एकांकी में भगवंतापुर की साधना एंड पार्टी ने बाजी मारी। ब्लाॅक की चैंपियनशिप भगवंतापुर संकुल विजेता और जमुनिया संकुल उपविजेता घोषित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह ने स्थान पाने वाले बच्चों को मेडल और ट्रॉफी सौंपी गई। संचालन संतोष कुमार पासवान ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश गंगवार ने आभार व्यक्त किया। विमल कुमार, अर्जुन सिंह, सुरेश चंद्र गंगवार, राधाकृष्ण कुशवाहा, मुकेश बाबू आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें