फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युद्ध विराम के बाद कारोबारियों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
आशीष अग्रवाल
विज्ञापन
पीलीभीत। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर बुधवार को युद्ध विराम के बाद स्थानीय स्तर पर व्यापारी ने राहत की सांस ली है। उनका मानना है कि इस कदम से बाजार में महंगाई से राहत मिलेगी। अगर भविष्य में पश्चिम एशिया के देशों में स्थिति शांतिपूर्ण रही तो कुछ समय बाद ही स्थिति पटरी पर आ जाएगी। बाजार में सरिया, सीमेंट, पेंट, टाइल्स सहित प्लास्टिक के सामान की समय से आपूर्ति होगी और दाम भी कम होंगे।
विज्ञापन

ईरान-अमेरिका और इजराइल युद्ध का असर रोजमर्रा के काम आने वाली वस्तुओं के अलावा भवन निर्माण सामग्री, कोयला, वाहनों के उपकरण, परफ्यूम, प्लास्टिक के बर्तन आदि पर पड़ा था। आपूर्ति प्रभावित होने से इनकी कीमतों में इजाफा हुआ। गुजरात व राजस्थान के प्लांटों पर उत्पादन ठप होने से टाइल्स की आपूर्ति प्रभावित हुई। दाम भी बढ़ गए। उधर, जिले से निर्यात हाेने वाला बासमती चावल भी अलग-अलग बंदरगाहों पर फंसा है। युद्ध विराम होने से कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। संवाद

तनावपूर्ण स्थिति ने व्यापार को नुकसान पहुंचाया



पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति ने व्यापार को खासा नुकसान पहुंचाया है। अब कुछ समय लगेगा लेकिन फिर राहत मिल जाएगी। - अफरोज जिलानी, व्यापारी नेता



गैस सिलिंडर सहित अन्य वस्तुओं की अब निरंतर आपूर्ति होगी। समय से सामान मिलेगा तो व्यापारियों व ग्राहकों को राहत मिलेगी। - आशीष अग्रवाल, बर्तन व्यापारी



युद्ध विराम के बाद अब टाइल्स आदि कारोबार में पूर्ति बाधित होने के आसार बढ़ गए हैं। इससे दिक्कतें कम होंगी। - अंकुर अग्रवाल, टाइल्स व्यापारी



बाजार में कारोबार तेजी से बढ़ेगा। पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति से कारोबार में कमी आई थी। - जॉय मैनी, कपड़ा व्यापारी

आशीष अग्रवाल

आशीष अग्रवाल

आशीष अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें