फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 24 घंटे संचालित होंगी बसें, मुरादाबाद तक बढ़ाए गए फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों से किराया नहीं लिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की प्रति देनी होगी। 22 अगस्त की रात 12 बजे से तीन दिन के लिए सुविधा शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए मुरादाबाद तक बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन होना है। जनपद में कुल 24960 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इन तिथियों में जनपद के अभ्यर्थी अन्य जनपदों में भी परीक्षा देने जाएंगे। अभ्यर्थियों को सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। अफसरों ने अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर बसों के संचालन का निर्णय लिया है।
अफसरों का कहना है कि जनपद से अधिकतर अभ्यर्थियों का सेंटर बरेली, रामपुर और मुरादाबाद में पड़ने की जानकारी मिली है। जिसपर मुरादाबाद तक बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली तक जाने वाली बसों की संख्या कम करते हुए फेरे बढ़ाए गए हैं। अभ्यर्थियों से टिकट का किराया नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले चरण का 23, 24 और 25 अगस्त तक सेवा जारी रहेगी। इसके बाद 30 और 31 अगस्त को भी पूरी सुविधा दी जाएगी। 22 अगस्त की रात 12 बजे से 25 अगस्त की रात 12 बजे तक अभ्यर्थियों काे रोडवेज मुफ्त सफर कराएगा। इसके अलावा 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक अभ्यर्थियों से किराया नहीं लिया जाएगा।

000
शहर में 21 प्वाइंट बनाकर लगाए गए पुलिस बल
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर पार्किंग व्यवस्था के अलावा मोबाइल व प्रतिबंधित सामान रखने के लिए भी लॉकर बनाए गए हैं। रेलवे और रोडवेज पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। शहर में 21 प्वाइंट बनाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के नौगवां चौराहा, गौहनिया चौराहा, असम चौराहा, नकटादाना चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा आदि प्वाइंट शामिल हैं।
000
परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र की प्रति देने के बाद निशुल्क टिकट दिया जाएगा। 24 घंटे सेवा जारी रखने के लिए पटल, टाइम आफिस, डीजल आदि की व्यवस्था जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें