फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कुंभ में जाएंगी बसें, दिल्ली मार्ग के यात्रियों को होगी अधिक परेशानी

Fri, 17 Jan 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत का रोडवेज बस स्टैंड।फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रयागराज महाकुंभ में बसों के जाने से दिल्ली मार्ग के यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी होगी। इस मार्ग की अधिकांश बसों को प्रयागराज भेजने की तैयारी की गई है। 23 जनवरी को स्थानीय डिपो से प्रयागराज को भेजा जाएगा। इससे लोकल मार्ग का आवागमन भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन

प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में यात्रियों की संख्या को देखते हुए 70 बसों की स्थानीय डिपो से मांग की है। यह बसें 23 जनवरी से सात फरवरी तक प्रयागराज में रहेंगी। डिपो पर मौजूदा समय में कुल 102 बसें हैं। इनसे ही जिले की परिवहन की व्यवस्था संचालित है। जिले से दिल्ली मार्ग की सवारियां अधिक होने के कारण विभागीय अधिकारी इस मार्ग पर करीब 40 बसों का संचालन करा रहा है।
विभागीय आकड़ों पर इस मार्ग की बसें भी अन्य मार्ग पर संचालित बसों की अपेक्षा अधिक दुरूस्त हैं। ऐसे में स्थानीय अधिकारी दिल्ली मार्ग की बसों को ही वहां भेजने की योजना बना रहे हैं। जिससे इस मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को करीब 15 दिनों तक दिक्कतों का सामना उठाना पड़ेगा। प्रयागराज में बसें जाने के बाद विभाग के पास शेष 32 बसों से ही लोकल मार्ग व लंबे मार्ग पर यात्रियों को सफर कराया जा सकेगा। इससे लोकल मार्ग भी प्रभावित होंगे। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बसों को 23 जनवरी को भेजा जाएगा। लोकल मार्ग की बसों के फेरे बढ़ाने के साथ ही दिल्ली मार्ग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें