फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: असम चौराहे से संचालित होंगी बसें टाइगर तिराहे से नहीं आएंगे वाहन

Sun, 20 Jul 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आज से सोमवार की देर रात तक शहर के असम चौराहे से बसों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही टाइगर तिराहे से भी वाहन शहर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

सावन के सोमवार की भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक स्तर से रूट डायवर्जन का खाका तैयार किया गया है। जिससे शिव भक्तों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। अधिकारियों ने टाइगर तिराहे से ईदगाह रेलवे क्राॅसिंग की ओर आने वाले वाहनों को प्रतिबंधित कर रखा है। इसके साथ ही एकता सरोवर से ईदगाह रेलवे क्राॅसिंग की ओर जाने वाले वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। नौगवां चौराहे से संचालित होने वाली बसों का भी यहां से संचालन नहीं किया जाएगा। यहां से संचालित होने वाली रोडवेज बसों का संचालन असम चौराहे से किया जाएगा। वहीं वैन चालकों का भी इस चौराहे से संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
हरिद्वार रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था : दियोरिया। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए दियोरिया कस्बे से 65 श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ है। जत्था अनुज गुप्ता व सतीश मौय के नेतृत्व में गया है। श्रद्धालुओं ने ठाकुरद्वारा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। 23 जुलाई को कांवड़ियों का जत्था गोला गोकर्णनाथ व इकोहत्तरनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें