फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डिपो पर न खड़ी रहें बसें, त्योहार पर यात्रियों को दी जाए सुविधा

Fri, 08 Aug 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर किसी भी बस को डिपो पर खड़ा नहीं किया जाएगा। सभी बसों को संचालित कर यात्रियों को सुविधा दी जाएगी। वहीं चालक-परिचालकों को भी पर्व पर ड्यूटी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर होने वाली भीड़ को देखते शासन स्तर से पत्र जारी किया गया है। इसमें एआरएम को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा कि डिपो की सभी बसों की छिटपुट कमियों को दूर कर लिया जाए। ताकि पर्व पर सभी बसों को ऑनरोड रखा जा सके। पर्व पर किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
डिपो पर बसें खड़ी होने का पता चलने पर संबंधित एआरएम पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी कर्मचारी पर्व पर ड्यूटी पर रहेंगे। इसको लेकर शासन स्तर से उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लंबे मार्गाें के अलावा स्थानीय मार्गाें पर भी निगरानी रखी जाए। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से आदेश आ गया है। तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें