फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरेली व हल्द्वानी मार्ग की बसों का मनमर्जी से संचालन, यात्री बेहाल

Sun, 03 May 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के नौगवां चौराहे पर खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली व हल्द्वानी जाने वाले मार्ग की रोडवेज बसों का संचालन मनमर्जी से किया जा रहा है। बरेली जाने वाली कई बसों को बड़ा बाइपास से डोहरा मार्ग पर लेकर जा रहे हैं, इससे शहर के अंदर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कई यात्रियों से चालक-परिचालकों से इसको लेकर नोकझोंक भी हो रही है। चालक बरेली मेें पीलीभीत मार्ग पर जाम लगने का हवाला देकर बस बड़ा बाइपास से निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से करीब 103 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक 50 बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर हो रहा है। इसके अलावा अन्य मार्गाें पर बसें चलाई जा रही हैं। दिल्ली जाने वाली अधिकांश बसें बरेली होकर गुजरती हैं, मगर इसमें चालक-परिचालक मनमानी कर बसों का संचालन कर रहे हैं। बरेली पहुंचने से पूर्व पड़ने वाले फ्लाईओवर के पास से इन बसों को बाहर-बाहर ही दिल्ली के निकाल रहे है। ऐसे में बरेली जाने वाले यात्रियों को रास्ते में उतरना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत रात के समय होती है।
वहीं, बीसलपुर से हल्द्वानी के लिए बस का संचालन किया जा रहा है। यह बस सुबह बीसलपुर से चलकर पीलीभीत होते हुए हुए हल्द्वानी के लिए रवाना होती है। वहीं, वापसी में भी इसका यही मार्ग निर्धारित किया गया है, लेकिन चालक-परिचालक मनमानी कर इस बस को कई बार बरेली होते हुए ले जाते हैं। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि बसों का संचालन निर्धारित मार्ग से कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी कहीं अगर मनमानी की जा रही है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें