फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दूनी केसरपुर में 15.30 करोड़ से बनेगा बस स्टेशन और कार्यशाला, पहली किस्त में छह करोड़ जारी

Wed, 01 Apr 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिवहन ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए शासन ने अत्याधुनिक बस स्टेशन और कार्यशाला निर्माण परियोजना को मंजूरी दे दी है। करीब 15.30 करोड़ रुपये की इस योजना से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि जिले के विकास को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शहर में बस स्टेशन और कार्यशाला के नव निर्माण के लिए 15.30 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। विशेष सचिव केपी सिंह द्वारा जारी आदेश में निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता और आधुनिक तकनीकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना के तहत दूनी केसरपुरा में नया रोडवेज बस स्टेशन विकसित किया जाएगा। इसके लिए पहली किस्त के रूप में छह करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि निर्माण कार्य सरकारी संस्था द्वारा कराया जाएगा।
शासन ने स्पष्ट किया है कि निर्माण में पारदर्शिता, गुणवत्ता और पर्यावरण मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। दिव्यांगजन के लिए विशेष सुविधाएं करने के लिए केंद्र सरकार के मानकों का पालन अनिवार्य किया गया है। नए बस स्टेशन में आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ पेयजल, उन्नत शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं कार्यशाला के निर्माण से बसों के रखरखाव और मरम्मत कार्य में सुधार आएगा, इससे परिवहन सेवाएं अधिक सुरक्षित और समयबद्ध होंगी। इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। जनपदवासियों ने इसे विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें