फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रुद्रपुर के साथ ही काशीपुर के लिए शुरू हुआ बस संचालन, मिलेगी राहत

Thu, 15 Jan 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रोडवेज डिपो पर काशीपुर बस संचालन को लेकर लगाया गया चार्ट। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। रुद्रपुर के साथ ही स्थानीय डिपो से काशीपुर के लिए भी यात्रियों को सीधी सुविधा मिल सकेगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। डिपो पर बसों की संख्या बढ़ते ही अफसरों की ओर से लगातार नए मार्गों पर बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो पर मौजूदा समय में करीब 108 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है। इसके अलावा लखनऊ,आगरा, कानपुर, रुद्रपुर सहित अन्य स्थानों के लिए भी हो रहा है। वहीं, स्थानीय मार्गों का भी लगातार सर्वे किया जा रहा है।
उत्तराखंड के काशीपुर के लिए बस संचालन को लेकर लंबे समय से यात्रियों की ओर से मांग की जा रही थी। यात्रियों की मांग को देखते हुए अफसरों की ओर से इस मार्ग पर बस संचालन को लेकर अफसरों से पत्राचार किया गया। अब इसके संचालन को लेकर हरी झंडी मिल गई। अफसरों से हरी झंडी मिलने के बाद बस का संचालन शुरू कर दिया गया। इस बस को सुबह दस बजे पीलीभीत डिपो से अमरिया, सितारगंज,रुद्रपुर होते हुए काशीपुर के लिए किया जाएगा। वहां से इस बस का संचालन 2:30 बजे किया जाएगा। इसको लेकर अफसरों की ओर से प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि काशीपुर के लिए बस संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके समय को भी निर्धारित किया गया है। जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें