चुर्रासकतपुर। बीसलपुर से बरेली जा रही निजी बस चुर्रासकतपुर में पुलिस चौकी के समीप सूखे तालाब में पलट गई। हादसे में बस सवार पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बीसलपुर लाया गया है।
बीसलपुर से बरेली जा रही निजी बस के शनिवार सुबह करीब सात बजे चुर्रासकतपुर में तालाब में पलट जाने से खलबली मच गई। लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। चौकी पुलिस भी पहुंच गई। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में बस सवार दियोरिया कोतवाली के गांव बेनीपुर निवासी अनोखलाल, बीसलपुर के मोहल्ला दुबे के दिनेश शर्मा, मोहल्ला ग्यासपुर के राजू, मानस कुमार और बीसलपुर कोतवाली के गांव रिछोला सबल निवासी मुकेश कुमार घायल हो गए। घायलों को चौकी पुलिस ने सीएचसी बीसलपुर भेजा। जहां उनका उपचार किया गया। हादसे के बाद चालक भाग गया।