फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बस चालक-परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत पर्व के दौरान बसों का संचालन करने वाले चालक-परिचालकों को विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बहनों के यहां आवागमन करते हैं। ऐसे में बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने बस संचालन को लेकर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली समेत प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार, बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। स्थानीय मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देशों के अनुसार 28 से 31 अगस्त तक छह दिनों की निर्धारित अवधि तक बस संचालन करने वाले चालक-परिचालकों को 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। विभागीय अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर उन्हें समय से इसकी जानकारी दी जाएगी।
एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर बसों का संचालन करने वाले चालक-परिचलाकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें