फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 23 के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में करीब 4.56 लाख एलपीजी उपभोक्ता, 2.37 लाख से अधिक उज्ज्वला योजना के लाभार्थी
विज्ञापन

पीलीभीत। एलपीजी कनेक्शनधारकों के लिए ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है, लेकिन जिले में अब भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी नहीं हो सकी है।
विभागीय स्तर पर 23 अगस्त तक सभी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें जल्द प्रक्रिया पूरी करनी होगी अन्यथा उनका कनेक्शन कट सकता है।
विज्ञापन

जिले में करीब चार लाख 56 हजार एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब दो लाख 37 हजार 487 उपभोक्ता उज्ज्वला योजना का लाभ ले रहे हैं। एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अब भी लंबित बताई जा रही है। इसे लेकर गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर लगातार मेसेज भेजे जा रहे हैं। मैसेज के माध्यम से उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी लोग इसको लेकर ध्यान नहीं दे रहे है। इसके साथ ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया को लेकर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि ईकेवाईसी की प्रक्रिया की जा रही है। कुछ उपभोक्ताओं ने ईकेवाईसी नहीं कराई है। इसको लेकर उन्हें मेसेज भेजा जा रहा है। समयावधि में इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-
तीन कंपनियां ईकेवाईसी का डाटा कर रहीं एकत्र
ईकेवाईसी के लिए तीन कंपनियां उपभोक्ताओं का डाटा एकत्र कर रही हैं। इसमें एचपीसीएल कंपनी पर कुल एक लाख 64 हजार 73 उपभोक्ता हैं। इसमें करीब एक लाख 31 हजार 400 उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी हो चुकी है, जबकि करीब 32 हजार 673 उपभोक्ता शेष है। अधिकारियों के मुताबिक इसी अन्य दोनों कंपनियों का भी करीब 20 प्रतिशत काम ही शेष रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें