गांव गौहनिया में शराब की दुकान में लगाया गया नकब।स्रोत:ग्रामीण
बिलसंडा। चोरों ने शनिवार की रात बीसलपुर- बिलसंडा मार्ग पर गांव गौहनिया तिराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान में नकब लगाकर शराब की पेटियां व नकदी चुरा ली। मामले में दुकान मैनेजर की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
कस्बा निवासी और दुकान मैनेजर श्रीकांत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि देशी शराब की दुकान गांव गौहनिया तिराहा पर स्थित है। शनिवार को सेल्समैन अरविंद दुकान को बंद कर घर आ गया। रविवार की सुबह जब दुकान खोली तो सामान बिखरा देख चौंक गया। चोर दुकान के पीछे दीवार में नकब लगाकर शराब की 19 पेटियां, एक बैटरी और 1500 रुपये नकद चुरा ले गया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद