फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लोड अधिक होने पर बंच केबल चिपका, 600 उपभोक्ताओं की गुल रही बिजली

Sun, 31 May 2026 10:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लोड अधिक होने के चलते ट्रांसफार्मर में लगी बंच केबल गर्म होने से चिपक गया। इससे करीब तीन मोहल्लों की एक घंटे तक आपूर्ति प्रभावित होने से 600 उपभोक्ता परेशान हुए। वहीं शनिवार देर शाम आई आंधी में शहर के अलग-अलग इलाकों में आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

शनिवार देर शाम तेज हवाओं के कारण नकटादाना सब स्टेशन से आपूर्ति करीब आठ बजे बंद कर दी गई। इससे आधे शहर में एक घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं रही। रामलीला रेलवे क्रॉसिंग के पास की कॉलोनी में दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक कटौती जारी रही। गंगोत्रीपुरम, गोकुलधाम और तिरुपति गोल्डन पार्क में भी उपभोक्ताओं को दिक्कतें हुईं। गौड़ी चौराहे पर ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने से बंच केबल चिपक गया। इससे उसके फ्यूज पर भी असर पड़ा। सूचना मिलने पर टीम ने करीब एक घंटे की मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल की।
रविवार को मोहल्ला गोपाल सिंह में करीब दस घंटे बिजली नहीं रही। इमली चौराहे के पास भी फेस की समस्या बनी रही। एकता नगर कॉलोनी, निरंजनकुंज, अशोक कॉलोनी, गांधी स्टेडियम सड़क, नई बस्ती, रामबिहार कॉलोनी, राजीव कॉलोनी और मदीना शाह जैसे कई अन्य इलाकों में भी आपूर्ति बाधित रही। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ जगहों पर दिक्कतें आई थीं। उन्होंने कहा कि सूचना के बाद टीम भेजकर समस्याओं को ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार की शाम आई आंधी से गिद्धौर फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं को लगभग 15 घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों ने पूरी रात अंधेरे, गर्मी और मच्छरों के बीच गुजारी। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि लाइनों की पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। शनिवार शाम करीब छह बजे आई आंधी के कारण उपकेंद्र मझोला से जुड़े ग्राम भिडारा, गिद्धौर, फुलैया फार्म, ढाया फार्म, भगतनिया फार्म सहित कई गांवों की लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। आरोप है कि मझोला विद्युत कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें