फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आग लगने से बंच केबल जली, बिजली कटौती से छह हजार उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गर्मी में बढ़ते लोड के कारण नगर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने से बंच केबल जल गई। इससे फीडर दो की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके साथ ही सोमवार शाम से शुरू हुआ फाॅल्ट होने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। फाॅल्ट से नगर के फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति रात करीब साढ़े पांच घंटे ठप रही। इससे साढ़े छह हजार से अधिक उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई।
विज्ञापन

गर्मी में लोड बढ़ने पर उपभोक्ताओं को फाॅल्ट, ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से न जूझना पड़े, इसके लिए पिछले साल नगर के उपकेंद्र में पांच-पांच एमवीए ट्रांसफार्मरों को बदलवा कर 10-10 एमवीए के लगवाए गए। दो वर्षों में पूरे नगर की केबल बदलवाने का काम कराया गया। चार फीडरों से नगर में होने वाली बिजली आपूर्ति को सात फीडरों में कराने का काम तेजी से चल रहा है। इसके बाद भी गर्मी बढ़ते ही नगर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई।
नगर के सबसे बड़े और अधिक करीब साढ़े छह हजार उपभोक्ताओं वाले फीडर नंबर दो में सोमवार रात करीब 11:30 बजे एक धार्मिक स्थल के पास बंच केबल गिरने से फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब सवा घंटे बाद केबल ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई, लेकिन रात डेढ़ बजे फिर लाइनपार में शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग के समीप सौ केवीए के ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई।
विज्ञापन

बंच केबल जलकर गिर गई। इस पर फीडर दो की बिजली आपूर्ति फिर बंद कर दी गई।
करीब चार घंटे बाद केबल को ठीक कराकर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति शुरू की गई। इसके बाद भी फाॅल्ट से बिजली की आवाजाही बनी रही। फीडर नंबर चार में सोमवार रात 10:30 बजे जीजीआईसी के समीप केबल में आग लगने से फीडर चार की बिजली आपूर्ति ठप हुई। करीब सवा घंटे बाद केबल को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति से भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें