फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों ने किया दिल्ली कूच

Wed, 16 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
ज्ञापन - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिले में सराफा कारोबार 16वें दिन भी बंद रहा। व्यापरियों ने नारेबाजी कर धरना दिया। प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने फोन से सभा को संबोधित किया। देर शाम सराफा व्यापारी बसों से दिल्ली में बृहस्पतिवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सराफा एसोसिएशन के तत्वावधान में व्यापारियों ने शहर के मोतीराम चौराहे पर बुधवार को भी नारेबाजी कर धरना दिया। धरनास्थल पर महामंत्री शैली अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन से प्राप्त दिशा निर्देशों को पढ़कर सुनाया। इस दौरान प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने फोन से सभा को संबोधित किया। कहा, सराफा व्यापारियों पर किसी भी हाल में इंसपेक्टर राज लागू नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारी किसी के बहकावे में न आएं। जब तक काला कानून वापस नहीं होगा, हम चैन से नहीं बैठेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष जग्गोबाबू, राकेश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, विदित अग्रवाल, श्यामबाबू अग्रवाल, हरिबाबू अग्रवाल, विश्वनाथ चंद्रा, लव अग्रवाल, अमन अग्रवाल, अचल रस्तोगी, आशु अग्रवाल, अजय गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अतुल, सुरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। देर शाम जिले भर से सराफा व्यापारी मोतीराम चौराहे पर एकत्र हुए और बसों से दिल्ली में बृहस्पतिवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
बीसलपुर। सराफा व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बुधवार को भी अपनी दुकानें बंद रखीं। सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाजपा विधायक रामसरन वर्मा को ज्ञापन देकर एक्साइज ड्यूटी समाप्त कराने की मांग की। विधायक ने इस संबंध में अपने स्तर से प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें