फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दबंगों ने घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, बच्चा छीनकर जमीन पर पटका, मौत

Mon, 06 Feb 2023 10:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

महिला का आरोप है कि दबंग उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। एक दिसंबर को आरोपियों ने घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की। उसके अबोध बच्चे को जमीन पर पटक दिया। कुछ दिन बाद बच्चे की मौत हो गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में जमीन पर कब्जे की नियत से घर में घुस तीन लोगों ने महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। गोद में पकड़े बच्चे को भी जमीन पर पटक दिया। कुछ दिनों बाद बच्चे की मौत हो गई। सदर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

    
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि गांव में ही उसकी पुश्तैनी जमीन है। जिसपर गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग कब्जा करने की फिराक में हैं। आरोप है कि पिछले साल एक दिसंबर को महिला अपनी दुधमुंहे बच्चे के साथ घर में चारपाई में लेटी थी। 

मां से छीनकर जमीन पर पटका था बच्चा 

आरोप है कि इस दौरान दबंग घर में घुस आए और सामान को निकालकर फेंकने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट के साथ महिला से अश्लील हरकतें की गईं। गोद में मौजूद उसकी दुधमुंहे बच्चे को भी छीनकर जमीन पर पटक दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 

इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। गंभीर चोटें लगने से कुछ दिन बाद बच्ची की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चंदोई निवासी वशीर, शरीफ और नबी हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें