फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पीलीभीत में अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

Fri, 13 Feb 2026 08:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में विनिमय क्षेत्र व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बिना नक्शे के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में विकसित हो रही दो बेनाम कॉलोनी को जेसीबी मशीन से ढहा दिया। उधर, अमरिया क्षेत्र के कैंचुटांडा गांव में तालाब की जमीन पर कराए गए निर्माण को तोड़ा गया। 
विज्ञापन
प्रशासन की टीम ने कब्जा मुक्त कराई जमीन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में नियमों की अनदेखी कर विकसित हो रही कॉलोनी और तालाब की जमीन पर कराए गए अवैध निर्माण पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। शहर में दो कॉलोनियों में कराए गए निर्माण को ढहाया गया। अमरिया क्षेत्र के कैंचुटांडा गांव में तालाब की जमीन पर कराए गए निर्माण को तोड़ा गया। 
विज्ञापन


शहर में बाले मियां मजार के करीब पिंक सिटी कॉलोनी के पीछे विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर विनिमय क्षेत्र का बुलडोजर गरजा। सिटी मजिस्ट्रेट विजय प्रधान तोमर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने अवैध कॉलोनी ढहा दी।

 
विज्ञापन

कब्जा मुक्त कराई गई तालाब की जमीन 
अमरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम कैंचू टांडा में सरकारी तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कब्जा मुक्त करा दिया। ग्राम पंचायत कैंचू टांडा में गाटा संख्या 152, रकबा 0.81 हेक्टेयर, जो राजस्व अभिलेखों में तालाब के नाम दर्ज है । इस पर गांव निवासी अमीर अहमद द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर रखा था।

जिसे वर्ष 2018 में भी हल्का लेखपाल द्वारा इस प्रकरण में कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी एवं तहसीलदार विदेह सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भूमि का चिन्हांकन कराया।

चिन्हांकन के उपरांत प्रशासन ने अवैध कब्जेदार को बेदखल कर तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। तहसीलदार विदेह सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें